2016 की फिल्म दंगल भारतीय सिनेमा की सबसे ज़्यादा पैसे कमाने वाली फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म ने केवल भारत में ही नहीं लेकिन दुनिया भर में अपना जलवा दिखाया था और करीब 2000 करोड़ रुपये की कमाई करी थी. इस फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी थे और इस फिल्म में साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, सान्या मलहोत्रा जैसे कलाकारों ने काम करा है.
2023 की फिल्म जवान शाह रुख खान की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा कमाए थे. इस फिल्म में दीपिका पादूकोन और विजय सेथूपती जैसे जाने माने अदाकारों ने काम किया था.
2023 की फिल्म पठान शाह रुख खान की कमबैक फिल्म थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1050 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म में दीपिका पादूकोन जैसे जाने माने अदाकारों ने काम किया था.
2024 की पिछली फिल्म एनिमल ने दुनिया भर में 917 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म में अनिल कपूर जैसे कलाकारों ने काम किया है. इस फिल्म का निर्देशन संदीप वंगा ने किया था.
2015 में आई सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने देश ही नहीं दुनिया भर में 970 करोड़ रुपये कमाए थे. बजरंगी भाईजान में करीना कपूर खान और हरशाली मलहोत्रा ने काम किया था.
2024 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 874 करोड़ रुपये कमाए थे. सत्री 2 में पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर जैसे कलाकारों ने काम करा है.
2017 की दिल खुश कर देने वाली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये कमाए थे. सीक्रेट सुपरस्टार में मेहेर विज, राज अर्जुन जैसे कलाकारों ने काम करा था.
विकी कौशल की धमाकेदार फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर 809 करोड़ रुपये कमाए थे. छावा में अक्षय खन्ना ने काम किया है.
आमिर खान कि 2014 में आई मज़ेदार फिल्म पीके ने दुनिया भर में 770 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म में संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत ने काम किया था