Google Pixel 10 अपने स्लीक डिज़ाइन, दमदार गूगल प्रोसेसर और धमाकेदार कैमरा क्वालिटी के लिए बेहद पॉपुलर है. अभी यह स्मार्टफोन केवल 69,444 रुपये में आपका हो सकता है.
गूगल पिक्सल 10 गूगल की पिछले साल लॉन्च हुई पिक्सल 10 सीरीज़ का स्टैंडर्ड मॉडल है. अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने चाहते हैं तो अमेज़न आपके लिए इसे खरीदने का एक सुनहरा मौका लाया है! इस स्मार्टफोन को अमेज़न से खरीदने पर अभी 15% की छूट मिल रही है.
अगर आप इसे ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड यूज़ करके खरीदते हैं तो आप अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर 2,084 रुपये का कैशबैक भी पा सकते हैं. यह ऑफर केवल इस स्मार्टफोन के ऑब्सीडियन कलर में ही उपलब्ध है.
अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए पुराना फोन है, तो उसके बदले भी आपको पिक्सल 10 पर 24,050 रुपये तक की अतिरिक्त बचत करने का मौका मिलेगा। हालांकि, एक्सचेंज की पूरी रकम पाना थोड़ा मुश्किल होता है.
अगर आप इन दोनों ऑफर्स का फायदा उठाते हैं तो आप गूगल पिक्सल 10 को 43,310 रुपये में अपना बना सकते हैं.
गूगल पिक्सल 10 स्मार्टफोन में एक 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है. इस स्मार्टफोन में गूगल के गूगल टेंसर G5 प्रोसेसर के साथ 12GB की RAM और 256GB की स्टोरेज भी मिलती है. इस स्मार्टफोन में 4970mAh की बड़ी बैटरी है. यह 48MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 10.5MP का फ्रंट कैमरा भी ऑफर करता है.