कहीं आप तो नहीं अपने AC के जानी दुश्मन..? देखें कुछ कॉमन गलतियाँ

गर्मी आते ही AC बन जाता है डब्बा?

हर साल गर्मी के मौसम में ज्यादातर घरों में AC ज़रूर चलता है. लेकिन दो चार दिन ही ठंडक देने के बाद वह सुस्त सा पड़ जाता है. ये इसलिए होता है क्योंकि कईं बार AC की सही से देखभाल नहीं होती और धीरे धीरे वह बेकार हो जाता है. एसी ख़राब होने के कुछ कारण आगे बताए गए हैं.

AC का फ़िल्टर साफ न रखना

अपने AC के फ़िल्टर को जरूरत के हिसाब से साप्ताहिक रूप से साफ करते रहना चाहिए. फ़िल्टर में फँसी गंदगी से आपका AC बेवजह गर्म हो सकता है और उसकी उम्र घट सकती है.

जल्दी-जल्दी AC को चलाना

AC को हर मिनट खोल बंद करने से उसमें लगे कंप्रेसर की लाइफ कम हो जाती है और वह खराब भी हो सकता है. हमेशा AC को खोलते और बंद करते समय थोड़ा गैप देना ही चाहिए. 

AC को कम तापमान पर चलाना

अपने AC को हर समय 20 डिग्री से नीचे चलाने से AC की यूनिट पर ज़्यादा ज़ोर पड़ता है और उसकी उम्र घट जाती है.

AC की बाहरी यूनिट को बाधित रखना

अपने AC की बाहरी यूनिट को हमेशा खुली जगह पर रखना चाहिए ताकि उसे भरपूर साफ हवा मिलती रहे और वह ज़्यादा गर्म न हो.

AC में से आ रहे शोर को अनदेखा करना

जब कभी भी आपके AC में से अजीब आवाजे़ आती सुनाई दें तो तुरंत उसकी जांच करा लें, नहीं तो यह आगे चलकर आपके लिए ही दिक्कत बन सकती है.

AC की वायरिंग पर ध्यान न देना

अगर आपने जुगाड़ के तरीके से अपने AC की वायरिंग करवाई है तो ये भी आपके AC के लिए खतरनाक हो सकती है.

AC की सर्विस न कराना 

गर्मी के मौसम में AC चलाने की होड़ में काफी लोग उसकी सर्विस बिना कराए ही चला लेते हैं. यही आगे जाकर उसके खराब होने का कारण साबित होता है.