चिलचिलाती गर्मी में इंसानों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स भी बन जाते हैं तंदूर.. ठंडा करने के टिप्स

आज कल भीषण गर्मी के कारण लगभग सभी अपने घरों में AC लगवाते हैं, लेकिन तेज़ गर्मी के मौसम में AC विस्फोट की खबरें आना काफी आम बात हो गई है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में सिर्फ AC ही नहीं, अन्य घरेलु अप्लाएंसेज जैसे वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव आदि भी फट सकते हैं?

काफी लोगों को ये तो पता होता है कि AC और फ्रिज वगैरह में आग लग सकती है लेकिन वे ये नहीं जानते कि ऐसा क्यों होता है और इसे रोका कैसे जा सकता है.

लापरवाही की वजह से कई बार AC विस्फोट और आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं, कई लोग AC की मेन्टेनेन्स कराए बिना ही उसका इस्तेमाल करते हैं और इस वजह से उसमें आग लगने की संभावनाएं और बढ़ जाती हैं.

AC हादसों को रोकने के लिए उसका हर महीने मेन्टेनेन्स और सही तरीके से इस्तेमाल करने से उसकी हेल्थ बेहतर रहती है.

फ्रिज में विस्फोट या आग लगने की घटनाएं भी काफी नुकसान का कारण बनती हैं. इसलिए फ्रिज की मेन्टेनेन्स कराना भी उसकी लाइफ को बढ़ा देता है.

कई बार स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स में भी आग लगने का खतरा रहता है

स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स में आग लगने का कारण अक्सर उसके अंदर की लिथियम-आयन बैटरी होती है.

अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ को विस्फोट या आग लगने से बचाने के लिए उन्हें गर्म होने से बचा कर रखना चाहिए।