हीटवेव से पहले महंगाई की मार! AC की कीमतों में उछाल के संकेत, ग्लोबल हालात बने वजह

AANYA SHUKLA 

 गर्मी शुरू होने से पहले ही आम लोगों को बड़ा झटका लग सकता है, AC की कीमतों में जल्द बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है,  इसके पीछे बेमौसम बारिश और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को मुख्य कारण बताया जा रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, AC बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल जैसे कॉपर, एल्युमिनियम और अन्य कंपोनेंट्स की कीमतों में इजाफा हो रहा है,  इसके साथ ही सप्लाई चेन पर भी असर पड़ा है, जिससे उत्पादन लागत बढ़ गई है।

क्यों बढ़ सकती हैं की कीमतें?

हाल ही में कई राज्यों में हुई बेमौसम बारिश ने मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स पर असर डाला है, इससे AC की सप्लाई प्रभावित हुई है, जो कीमत बढ़ने की एक बड़ी वजह बन रही है।

बढ़ाई मुश्किलें

मिडिल ईस्ट में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल और ट्रांसपोर्टेशन की लागत बढ़ गई है,  इसका सीधा असर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स, खासकर AC की कीमतों पर पड़ रहा है।

तनाव का असर

गर्मी के सीजन में AC की डिमांड तेजी से बढ़ती है, ऐसे में अगर सप्लाई पहले से प्रभावित है, तो कीमतों में उछाल आना लगभग तय माना जा रहा है।

बढ़ेगा दबाव

अगर आप नया AC खरीदने की सोच रहे हैं, तो कीमत बढ़ने से पहले ही खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है, साथ ही, ऑफर्स और डिस्काउंट पर नजर रखना भी समझदारी होगी।

क्या करें ग्राहक?