AANYA SHUKLA
अगर आपके घर में LPG सिलेंडर की किल्लत है या इंडक्शन स्टोव नहीं मिल रहा है, तो इन्फ्रारेड चूल्हा एक अच्छा विकल्प बन सकता है। यह बिजली से चलता है और लगभग हर तरह के बर्तनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
इन्फ्रारेड चूल्हा एक इलेक्ट्रिक कुकटॉप होता है जो इन्फ्रारेड हीट तकनीक से खाना बनाता है, इसमें कॉइल या प्लेट गर्म होकर सीधे बर्तन को गर्म करती है, जिससे खाना जल्दी बन जाता है।
इन्फ्रारेड चूल्हे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें स्टील, एल्युमिनियम, कांच, तांबा या लोहे जैसे लगभग सभी तरह के बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
इंडक्शन स्टोव में केवल वही बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं जिनके नीचे मैग्नेटिक बेस होता है, अगर बर्तन इंडक्शन फ्रेंडली नहीं हैं तो वह काम नहीं करता।
अगर आपको बिजली की बचत करनी है और जल्दी खाना बनाना है, तो इंडक्शन स्टोव बेहतर माना जाता है क्योंकि इसकी हीटिंग तकनीक ज्यादा ऊर्जा-कुशल होती है।
इन्फ्रारेड या इंडक्शन चूल्हा खरीदते समय उसकी पावर, सेफ्टी फीचर, टेम्परेचर कंट्रोल और ब्रांड की वारंटी जरूर जांचें, ताकि लंबे समय तक सुरक्षित इस्तेमाल किया जा सके।