AI वाला AC या Standard AC: कूलिंग, स्मार्ट फीचर्स और बिजली बचत में कौन है असली चैंपियन?

AANYA SHUKLA 

गर्मियों में AC अब जरूरत बन चुका है,  लेकिन बाजार में दो तरह के विकल्प ज्यादा चर्चा में हैं, AI वाला AC और Standard AC ये दोनों ही ठंडक देते हैं, लेकिन टेक्नोलॉजी, बिजली की खपत और स्मार्ट फीचर्स में बड़ा फर्क होता है, अगर आप नया AC लेने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि दोनों में कौन ज्यादा बेहतर है।

AI AC में Artificial Intelligence तकनीक का इस्तेमाल होता है, यह आपके कमरे का तापमान, बाहर का मौसम, लोगों की संख्या और इस्तेमाल के पैटर्न को समझकर खुद ही कूलिंग को एडजस्ट करता है, आपको बार-बार सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती, AC खुद ही सबसे सही मोड चुन लेता है।

AI वाला AC क्या होता है?

Standard AC पारंपरिक तकनीक पर काम करता है,  इसमें कूलिंग, फैन स्पीड और तापमान यूजर को खुद मैन्युअली सेट करना पड़ता है, यह अच्छी कूलिंग देता है, लेकिन इसमें स्मार्ट एडजस्टमेंट या ऑटो लर्निंग जैसे फीचर्स नहीं होते।

Standard AC कैसे काम करता है?

कूलिंग के मामले में दोनों AC अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन AI AC का फायदा यह है कि यह कमरे की स्थिति के अनुसार कूलिंग को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है, जिससे तापमान ज्यादा स्थिर और आरामदायक रहता है।

कूलिंग के मामले में कौन बेहतर?

पावर सेविंग के मामले में AI AC थोड़ा आगे माना जाता है, AI सिस्टम उपयोग के पैटर्न को समझकर कंप्रेसर और कूलिंग को ऑप्टिमाइज करता है, जिससे बिजली की खपत कम हो सकती है,अगर Standard AC इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला है, तो वह भी काफी बिजली बचा सकता है।

बिजली की बचत किसमें ज्यादा?

AI AC में आमतौर पर ये फीचर्स मिलते हैं, मोबाइल ऐप से कंट्रोल, वॉयस कमांड सपोर्ट, ऑटो कूलिंग एडजस्टमेंट, एनर्जी मॉनिटरिंग और वहीं स्टैण्डर्ड AC में आमतौर पर रिमोट कंट्रोल और बेसिक मोड्स ही मिलते हैं।

स्मार्ट फीचर्स में कौन आगे?

AI AC आमतौर पर Standard AC से थोड़ा महंगा होता है क्योंकि इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स दिए जाते हैं, अगर आपका बजट कम है, तो Standard AC भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

कीमत में कितना फर्क?