AANYA SHUKLA
गर्मिया शुरू हो गयी है और अब समय आ गया है AC की सर्विस पर पैसा खर्च करने का पर अगर आप इन आसान ट्रिक्स से समय-समय पर AC की सफाई करते हैं तो कूलिंग बेहतर बनी रहती है और बार-बार सर्विस कराने की जरूरत भी नहीं पड़ती, इससे आप हर साल सर्विस के हजारों रुपये बचा सकते हैं।
AC साफ करने से पहले सबसे जरूरी है कि उसका पावर सप्लाई बंद कर दें और इससे किसी भी तरह के करंट या नुकसान का खतरा नहीं रहता और आप सुरक्षित तरीके से सफाई कर सकते हैं।
AC के फ्रंट कवर को खोलकर एयर फिल्टर बाहर निकाल लें और अब इसे साफ पानी से धोकर धूल-मिट्टी हटाएं और पूरी तरह सूखने दें, साफ फिल्टर से AC की कूलिंग बेहतर होती है।
AC के अंदर मौजूद कॉइल और फिन्स पर अक्सर धूल जम जाती है, इन्हें साफ करने के लिए सॉफ्ट ब्रश या ब्लोअर का इस्तेमाल करें। इससे एयर फ्लो बेहतर होगा और बिजली की खपत भी कम होगी।
AC की आउटडोर यूनिट पर भी काफी धूल और कचरा जमा हो जाता है, इसे हल्के ब्रश या कपड़े से साफ करें ताकि मशीन सही तरीके से काम कर सके।
कई बार AC से पानी टपकने की वजह ड्रेनेज पाइप में गंदगी या ब्लॉकेज होती है, पाइप को साफ करके पानी का रास्ता खुला रखें, इससे लीकेज की समस्या नहीं होगी।