मार्च 2026 में 20,000 रुपये से कम में आने वाले 5 बेहतरीन 5G फोन

AANYA SHUKLA 

अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं और बजट 20,000 रुपये तक है, तो मार्केट में कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। इस कीमत में अब आपको बड़ी बैटरी, स्मूथ डिस्प्ले और अच्छा कैमरा भी मिल जाता है। यहां हम आपको ऐसे 5 स्मार्टफोन्स के बारे में आसान भाषा में बता रहे हैं, जो मार्च 2026 में खरीदने के लिए अच्छे माने जा रहे हैं।

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो गेमिंग और रोजमर्रा के काम दोनों में स्मूथ चले, तो Realme Narzo 80 Pro 5G एक अच्छा विकल्प हो सकता है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होता हैऔर साथ ही इसकी 5000mAh बैटरी पूरे दिन आराम से चल जाती है।

Realme Narzo 80 Pro 5G

Redmi 15 5G उन लोगों के लिए अच्छा है जो बड़ी बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं, इसमें बड़ी बैटरी दी जाती है जिससे फोन लंबे समय तक चलता है और साथ ही इसका बड़ा डिस्प्ले वीडियो देखने और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए अच्छा अनुभव देता है।

Redmi 15 5G

Motorola G96 की खास बात इसका क्लीन एंड्रॉयड अनुभव है,  इसमें आपको बिना ज्यादा फालतू ऐप्स के स्मूथ और हल्का सॉफ्टवेयर मिलता है, अगर आपको सिंपल और फास्ट फोन पसंद है, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

Motorola G96

Oppo K13 5G उन यूजर्स के लिए सही है जो फोन में अच्छा डिजाइन और कैमरा चाहते है।  यह फोन दिखने में स्टाइलिश है और इसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है।

Oppo K13 5G

अगर आप Samsung ब्रांड पर भरोसा करते हैं, तो Galaxy A07 5G आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें आपको Samsung का One UI सॉफ्टवेयर मिलता है जो इस्तेमाल करने में काफी आसान होता है। साथ ही इसकी बैटरी भी पूरे दिन चलने लायक होती है।

Samsung Galaxy A07 5G