30,000 रुपये से कम में आने वाले 5 बेस्ट AI स्मार्टफोन

AANYA SHUKLA 

आजकल स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज तक सीमित नहीं हैं। नए फोन में AI फीचर्स तेजी से बढ़ रहे हैं, जो फोटो को बेहतर बनाते हैं, बैटरी को स्मार्ट तरीके से मैनेज करते हैं और फोन की परफॉर्मेंस भी बेहतर करते हैं। 

अगर आप गेमिंग और तेज परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं तो iQOO Neo 10R 5G अच्छा विकल्प हो सकता है, इसमें AI कैमरा एन्हांसमेंट मिलता है जो फोटो को और बेहतर बना देता है, साथ ही फोन का प्रोसेसर काफी पावरफुल है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग स्मूथ रहती है। AI बैटरी ऑप्टिमाइजेशन की वजह से बैटरी भी ज्यादा समय तक चलती है।

 iQOO Neo 10R 5G

Motorola Edge 60 Pro उन लोगों के लिए अच्छा फोन है जो क्लीन एंड्रॉयड अनुभव चाहते हैं, इसमें AI फोटो एन्हांसमेंट और स्मार्ट नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं,  इसका डिस्प्ले और कैमरा भी काफी अच्छा माना जाता है, जिससे वीडियो देखने और फोटो लेने का अनुभव बेहतर हो जाता है।

Motorola Edge 60 Pro

अगर आप अलग डिजाइन वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो Nothing Phone (3a) पर नजर डाल सकते हैं, यह फोन अपने यूनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन के लिए जाना जाता है, इसमें AI बेस्ड कैमरा प्रोसेसिंग और स्मार्ट फोटो एडिटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो फोटो को ज्यादा साफ और आकर्षक बना देते हैं।

Nothing Phone (3a)

Vivo T4 Pro खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है जिन्हें फोटो खींचना पसंद है, इसमें AI पोर्ट्रेट और नाइट फोटोग्राफी जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे कम रोशनी में भी अच्छी फोटो ली जा सकती है, इसके साथ ही फोन में पावरफुल प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ भी दी गई है

Vivo T4 Pro

अगर आप भरोसेमंद ब्रांड और लंबी बैटरी चाहते हैं तो Samsung Galaxy M56 5G एक अच्छा विकल्प हो सकता है, इसमें AI कैमरा सीन ऑप्टिमाइजेशन दिया गया है, जो फोटो लेते समय खुद ही सेटिंग्स को एडजस्ट कर देता है। साथ ही इसमें स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट और नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलते हैं।

Samsung Galaxy M56 5G