AANYA SHUKLA
अब आधार अपडेट या नया कार्ड बनवाने के लिए इधर-उधर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि गूगल अब खुद बताएगा आपका नज़दीकी अधिकृत आधार सेण्टर कहां है!
गूगल ने UIDAI के साथ हाथ मिलाया है, इस साझेदारी के बाद देशभर के ऑथोराइज़्ड आधार सेवा केंद्र अब गूगल मैप्स पर दिखने लगे हैं।
अब बस गूगल पर टाइप करें –bAadhaar Seva Kendra near me” और कुछ सेकंड में आपको लोकेशन मिल जाएगी और काम करने का समय से लेकर वहां तक पहुंचने का रास्ता तक सब आपको बता देगा।
कई बार लोग फर्जी या अनधिकृत केंद्रों के चक्कर में फंस जाते थे, UIDAI और Google की ये पहल अब लोगों को सही जगह तक पहुंचाने में मदद करेगी।
आपके समय की बचत होगी, आप फर्जी केंद्रों से बच सकते है, सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी और डिजिटल इंडिया मिशन को बढ़ावा मिलेगा।
अभी ये सुविधा बड़े शहरों से शुरू हुई है,लेकिन आने वाले महीनों में इसे पूरे भारत में फैलाया जाएगा इसका मकसद है की हर नागरिक को सही आधार सेंटर की जानकारी मिले।
गूगल और UIDAI की ये साझेदारी दिखाती है कि भारत किस तेजी से डिजिटल सर्विसेज को आम जनता तक पहुंचा रहा है, अब आधार से जुड़ी हर जरूरत बस एक क्लिक की दूरी पर!