AANYA SHUKLA
साल 2026 की शुरुआत होते ही टेक दुनिया में एक बार फिर दो दिग्गज कंपनियों का मुकाबला चर्चा में है, Samsung Galaxy S26 Ultra और iPhone 17 Pro Max, दोनों ही कंपनियाँ अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के साथ बाजार में उतर चुकी हैं, लेकिन बड़ा सवाल ये है कौन सा फोन है "अल्टीमेट फ्लैगशिप किंग"?
Galaxy S26 Ultra इस बार टाइटेनियम फ्रेम और कर्व्ड एज डिस्प्ले के साथ है, जबकि iPhone 17 Pro Max में Apple ने एक नया “Aero Titanium” डिज़ाइन पेश किया है जो पहले से हल्का और ज्यादा स्ट्रॉन्ग है, डिज़ाइन के मामले में दोनों फोन प्रीमियम है।
Galaxy S26 Ultra में 6.8 इंच का QHD+ AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, वहीं iPhone 17 Pro Max में है सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120Hz ProMotion के साथ है।
Galaxy S26 Ultra में है 200MP का प्राइमरी सेंसर, साथ में 50MP टेलीफोटो लेंस और नया AI कैमरा इंजन और iPhone 17 Pro Max में 48MP का मुख्य सेंसर है, लेकिन इसमें Apple का “Next-Gen Photonic Engine” शामिल है जो लो-लाइट में कमाल करता है।
Galaxy S26 Ultra को पावर दे रहा है Snapdragon 8 Gen 4 for Galaxy, जबकि iPhone 17 Pro Max में है Apple A19 Pro बीओनिक चिप जिससे बेंचमार्क स्कोर में Apple थोड़ा आगे है, लेकिन गेमिंग और मल्टीटास्किंग में Samsung बराबरी पर है।
Samsung ने दिया है 5000mAh बैटरी के साथ 65W फास्ट चार्जिंग,जबकि iPhone में है 4500mAh बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
Galaxy S26 Ultra चलता है One UI 8 पर और 7 साल के अपडेट्स का वादा करता हैऔर iPhone 17 Pro Max में है iOS 20 है, जो हमेशा की तरह स्मूद और सिक्योर है।
Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत करीब 1,39,999 रूपए रखी गई है,जबकि iPhone 17 Pro Max की शुरुआत 1,59,999 रूपए से होती है।
अगर आप पावर, डिस्प्ले और चार्जिंग को प्राथमिकता देते हैं, तो Samsung Galaxy S26 Ultra आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. लेकिन अगर आपको इकोसिस्टम, प्राइवेसी और प्रीमियम फील पसंद है, तो iPhone 17 Pro Max अब भी एक आइकॉनिक विकल्प रहेगा।