लॉन्च से पहले ही हाथ लगा सुपरफ्लैगशिप फोन! इस यूट्यूबर ने खरीदा Samsung Galaxy S26 Ultra

AANYA SHUKLA 

टेक यूट्यूबर साहिल कपूर ने कुछ ही दिन पहले Samsung Galaxy S26 Ultra अपने चैनल पर अनबॉक्स करते हुए सभी को चौंका दिया,  ये वही फोन है जिसका आधिकारिक लॉन्च Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में होने वाला था, लेकिन साहिल ने इसे इवेंट से पहले ही हासिल कर लिया।

 लॉन्च से पहले खरीद लिया Galaxy S26 Ultra

साहिल के मुताबिक, नया S26 Ultra डिज़ाइन के मामले में काफी प्रीमियम और हल्का है, इसमें दिया गया है 200MP का कैमरा सेटअप, Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर, और एक डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले जो 1Hz से 120Hz तक रिफ्रेश रेट देता है और फोन में AI कैमरा मोड्स और Galaxy AI फीचर्स को लेकर भी काफी चर्चा है।

 क्या खास है Galaxy S26 Ultra में?

जैसे ही साहिल कपूर ने इसका वीडियो अपलोड किया, सोशल मीडिया पर S26Ultra और Sahil Kapoor ट्रेंड करने लगे,  लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर उन्होंने लॉन्च से पहले यह डिवाइस कैसे हासिल कर लिया।

 सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सैमसंग की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह या तो प्री-प्रोडक्शन यूनिट है या किसी इंटरनल सोर्स से साहिल तक पहुंची है।

सैमसंग ने क्या कहा?

साहिल कपूर का यह कदम टेक कम्युनिटी में बड़ा सरप्राइज बन गया है, बहुत से क्रिएटर्स अब Galaxy Unpacked इवेंट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, ताकि वे जान सकें कि असली लॉन्च वर्ज़न में क्या-क्या बदलाव हैं।