Jio ने लॉन्च किया क्रिकेट स्पेशल ऑफर, फैंस के लिए बड़ा तोहफा!

AANYA SHUKLA 

रिलायंस Jio ने आने वाले क्रिकेट सीजन को ध्यान में रखते हुए एक नया ऑफर लॉन्च किया है, जिसका नाम “JioHome Cricket Offer” रखा गया है। यह ऑफर खास तौर पर उन दर्शकों के लिए लाया गया है जो मैचों को बेहतरीन क्वालिटी में घर बैठे देखना चाहते हैं।

इस ऑफर के तहत Jio ने “Power Play Pass” जारी किया है, जिसकी कीमत केवल 99 रुपये रखी गई है, लेकिन इस 99 रुपये में कंपनी कुल 1457 रुपये के फायदे दे रही है जैसे पहले रिचार्ज पर 1 महीने की फ्री JioHome Broadband सर्विस, जिसकी सामान्य कीमत लगभग 707 रुपये होती है और 750 रुपये के कैशबैक वाउचर, जिन्हें अगले रिचार्ज या प्लान में इस्तेमाल किया जा सकता है।

  क्या है ऑफर

यूज़र्स ICC T20 World Cup 2026 जैसे क्रिकेट टूर्नामेंट्स को 4K क्वालिटी में देख सकेंगे, लाइव मैच देखने के लिए Jio सेट-टॉप बॉक्स, JioTV या JioCinema ऐप का उपयोग किया जा सकता है और इसके साथ ही यूज़र्स को 1000 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल्स और 20 से ज़्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा।

क्या मिलेगा इस ऑफर में

यह ऑफर नए और पुराने दोनों JioHome यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन यह सीमित समय के लिए है, यानी अगर आप इसका फायदा उठाना चाहते हैं तो फरवरी के अंत तक इसे एक्टिवेट करना होगा।

कौन ले सकता है यह ऑफर

Jio का कहना है कि इस ऑफर का उद्देश्य है कि क्रिकेट फैंस को मैच देखने का बेहतर अनुभव मिले, वो भी कम कीमत पर, कंपनी चाहती है कि लोग 4K क्वालिटी में बिना रुकावट क्रिकेट का आनंद ले सकें और साथ में OTT कंटेंट का मज़ा भी उठा सकें।

ऑफर का उदेश्य 

Jio का यह नया ऑफर क्रिकेट सीजन के लिए एक बेहतरीन डील साबित हो सकता है, सिर्फ 99 रुपये में हाई-स्पीड इंटरनेट, लाइव टीवी, OTT एक्सेस और कैशबैक  सब कुछ एक पैक में मिल रहा है, अगर आप क्रिकेट प्रेमी हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।