AI Impact Summit 2026: AI के महाकुंभ में दिखा रोबोट डॉक्टर

AANYA SHUKLA 

sourcr: AajTak

AI Impact Summit 2026 की शुरुआत 16 फरवरी से हो चुकी है और यह 21 फरवरी तक चलेगा,  यह इवेंट दुनियाभर के तकनीकी विशेषज्ञों, इनोवेटर्स और कंपनियों को एक साथ लाया है ताकि वे AI के भविष्य पर चर्चा कर सकें।

sourcr: AajTak

एग्ज़ीबिशन में एक AI सक्षम रोबोट सर्जन पेश किया गया है जो हेल्थकेयर सेक्टर में क्रांति ला सकता है। यह मशीन बड़ी सर्जरी में डॉक्टरों की मदद करेगी और जटिल ऑपरेशन को आसान बनाएगी।

 रोबोट सर्जन 

sourcr: AajTak

Jio Sanskriti में दिखाई गई होलोट्यूब टेक्नोलॉजी की मदद से किरदारों के होलोग्राम तैयार किए गए हैं,  ये डिजिटल अवतार पहले संस्कृत में बोलते हैं और फिर उसी बात का अनुवाद हिंदी में करते हैं। यह एक नया और अद्भुत इंटरएक्टिव अनुभव है।

होलोट्यूब टेक्नोलॉजी 

sourcr: AajTak

इस बार जियो ने भी अपने स्टॉल में ‘Jio Sanskriti’ प्रोजेक्ट पेश किया है। इसमें AI की मदद से महाभारत के पात्रों को जीवंत रूप में दिखाया गया है, जो कहानी सुनाते हैं। यह टेक्नोलॉजी दर्शकों को पुरातन संस्कृति और आधुनिक AI के संगम का अनुभव कराती है।

 महाभारत का डिजिटल अवतार

sourcr: AajTak

इस समिट में 300 से अधिक एग्ज़ीबिशन और 3250 से ज्यादा स्पीकर्स हिस्सा ले रहे हैं और अलग-अलग सेक्टर्स जैसे एजुकेशन, हेल्थ, फाइनेंस और मीडिया में AI के प्रभाव को दिखाया जा रहा है।

 300 से ज़्यादा एग्ज़ीबिशन

sourcr: AajTak

AI Impact Summit में कई भारतीय स्टार्टअप्स को फंडिंग दी जा रही है,  इसी मंच पर भारत का अपना स्वदेशी AI मॉडल ‘Sarvam’ भी पेश किया गया है, जिसने सबका ध्यान खींचा।

 AI मॉडल ‘Sarvam’ की एंट्री

sourcr: AajTak

Sarvam AI ने इस समिट में अपना नया टेक्स्ट-टू-स्पीच सिस्टम ‘BulBul’ पेश किया है, यह तकनीक किसी भी लिखे हुए टेक्स्ट को रियलिस्टिक आवाज़ में बदल सकती है, जिससे AI आधारित कंटेंट क्रिएशन और भी आसान हो जाएगा।

BulBul

sourcr: AajTak