AANYA SHUKLA
भारतीय सिनेमा अब सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि भव्यता और तकनीक का प्रतीक बन चुका है। आइए जानते हैं 10 ऐसी फिल्मों के बारे में, जिन पर खर्च हुआ है अरबों रुपये का बजट।
रिपोर्ट्स के अनुसार वराणसी अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बताई जा रही है, जिसका बजट लगभग 1,300 रूपए से 1,400 रूपए करोड़ बताया जा रहा है, यह फिल्म पौराणिक और साइंस फिक्शन के संगम को दिखाएगी।
कन्नड़ सुपरस्टार यश की यह फिल्म एक डार्क फैंटेसी ड्रामा है, जिसका अनुमानित बजट 600 करोड़ रूपए है और फिल्म में कहानी आधुनिक समाज और कल्पना की सीमाओं को तोड़ती है।
प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन अभिनीत की यह साइंस फिक्शन फिल्म लगभग 600 करोड़ रूपए के बजट में बनी है, फिल्म में भविष्य की दुनिया और भारतीय पौराणिकता का अद्भुत मेल दिखाया गया है।
एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित RRR का बजट लगभग 550 करोड़ रूपए था। फिल्म ने न केवल भारत बल्कि विश्वभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और ऑस्कर तक पहुँची।
रामायण पर आधारित इस फिल्म का बजट 500 से 700 करोड़ रूपए के बीच रहा, हालांकि फिल्म को विजुअल इफेक्ट्स के कारण विवादों का सामना करना पड़ा, पर इसके पैमाने ने सभी को चौंका दिया।
रजनीकांत और अक्षय कुमार की इस फिल्म पर करीब 500 से 600 करोड़ रूपए खर्च हुए है , भारत में बनी यह पहली फिल्म थी जिसमें इतने बड़े स्तर पर VFX का इस्तेमाल हुआ।
अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित सीक्वल फिल्म का बजट 400 से 500 करोड़ रूपए बताया जा रहा है और फिल्म में एक्शन, इमोशन और स्टाइल का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा।
प्रभास की एक और मेगा बजट फिल्म, जिसका खर्च लगभग 400 से 450 करोड़ रूपए है, यह फिल्म रोमांस और फैंटेसी का अनोखा मिश्रण होगी।
थलापथी विजय की इस फिल्म का बजट करीब 380 से 400 करोड़ है, फिल्म में टाइम-ट्रैवल और एक्शन का नया प्रयोग देखने को मिलेगा।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म पर करीब 375 से 400 करोड़ खर्च किए गए है , यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी सुपरहीरो फिल्म मानी जाती है।