AANYA SHUKLA
अब नेटवर्क नहीं है यह कोई बहाना नहीं, बस एक कॉल और आपका पेमेंट तैयार स्मार्टफोन हो या फीचर फोन, दोनों से हो सकेगा डिजिटल ट्रांजैक्शन।
अक्सर किसी ज़रूरी समय पर मोबाइल नेटवर्क चला जाता है — जैसे दुकान पर पेमेंट करना हो या ऑटो किराया देना हो। लेकिन अब आप बिना इंटरनेट के भी पेमेंट कर सकते हैं!
भारतीय रिज़र्व बैंक ने UPI 123PAY नाम की सुविधा शुरू की है, जिसके ज़रिए बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी डिजिटल पेमेंट किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल फीचर फोन यूज़र्स भी कर सकते हैं।
आपको बस अपने फोन पर *99# डायल करना होगा, इसके बाद स्क्रीन पर कई ऑप्शन दिखेंगे जैसे, Send Money, Check Balance और Request Money आप इनमें से ‘Send Money’ चुनें और फिर रिसीवर का UPI ID या मोबाइल नंबर डालें।
इस तरीके से किए गए ट्रांजैक्शन पूरी तरह सुरक्षित हैं, क्योंकि हर बार आपको अपना UPI PIN डालना होता है। बिना PIN के कोई ट्रांजैक्शन पूरा नहीं होता।
लगभग सभी बड़े बैंक जैसे SBI, HDFC, ICICI, Axis Bank और कई क्षेत्रीय बैंक इस सुविधा को सपोर्ट करते हैं।
गांवों और छोटे कस्बों में, जहां नेटवर्क कमजोर रहता है, वहां ये सुविधा बेहद उपयोगी है और इससे हर व्यक्ति बिना स्मार्टफोन या इंटरनेट के भी डिजिटल इंडिया का हिस्सा बन सकता है।