AANYA SHUKLA
वैलेंटाइन वीक के मौके पर रिलीज हुई रोमांटिक थ्रिलर Tu Yaa Main ने सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींचा,, आदर्श गौरव और शनाया कपूर की यह पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और अब दर्शकों के मन में सवाल है कि यह फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?
फिल्म Tu Yaa Main का थिएटर रिलीज 13 फरवरी 2026 को हुआ है और वैलेंटाइन डे वीकेंड को ध्यान में रखते हुए फिल्म को रोमांटिक दर्शकों को टारगेट करते हुए रिलीज किया गया।
फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स Netflix ने हासिल कर लिए हैंरिपोर्ट्स के मुताबिक, Tu Yaa Main 10 अप्रैल 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। यानी अगर आपने इसे थिएटर में मिस कर दिया, तो अब आप इसे घर बैठे देख सकेंगे।
Tu Yaa Main एक रोमांटिक थ्रिलर है जिसमें प्यार, धोखा और रहस्य का संगम है, कहानी दो ऐसे लोगों की है जिनके बीच इमोशनल कनेक्शन तो है, लेकिन हालात उन्हें एक खतरनाक मोड़ पर ले आते है
आदर्श गौरव और शनाया कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं, फिल्म का निर्देशन अमित जोशी ने किया है, जो पहले भी कई इमोशनल थ्रिलर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
अगर आप रोमांटिक सस्पेंस थ्रिलर के शौकीन हैं, तो Tu Yaa Main आपके लिए परफेक्ट फिल्म हो सकती है। थिएटर रिलीज के बाद अब यह अप्रैल 2026 तक ott पर आ सकती है