AANYA SHUKLA
क्या आपने कभी सोचा है, आपके मरने के बाद आपके Facebook या Instagram अकाउंट का क्या होगा? अब इसका जवाब खुद Meta ने दे दिया है।
Meta ने एक ऐसा फीचर शुरू किया है, जिससे यूज़र अपनी मौत के बाद भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट को कंट्रोल में रख सकते हैं।
आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति को चुन सकते हैं, जो आपकी मृत्यु के बाद आपके अकाउंट को संभालेगा। वो व्यक्ति आपकी प्रोफाइल को ‘Memorial Page’ में बदल सकेगा।
जब कोई यूज़र मर जाता है, तो उसका अकाउंट “Remembering” टैग के साथ दिखता है तो लोग वहां जाकर उस व्यक्ति की यादें साझा कर सकते हैं।
Legacy Contact को आपकी चैट्स या पर्सनल मैसेजेज़ नहीं दिखेंगे, वो सिर्फ फोटो, पोस्ट और प्रोफाइल पिक्चर को अपडेट कर सकेगा।
कुछ यूज़र्स ने इसे भावनात्मक कदम बताया, तो कुछ ने कहा डिजिटल दुनिया में भी अब अमरता! यह कुछ नया है।
Facebook सेटिंग्स में जाएं → “Memorialization Settings” चुनें →फिर उस व्यक्ति को चुनें जिसे आप Legacy Contact बनाना चाहते हैं।
Meta का यह कदम दिखाता है कि सोशल मीडिया अब सिर्फ ज़िन्दा लोगों की दुनिया नहीं रही, बल्कि यादों का डिजिटल घर बनती जा रही है।