AANYA SHUKLA
Samsung ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra की कीमत में भारी कटौती की है। यह फोन, जो लॉन्च के समय लगभग 1,29,999 रूपए की कीमत पर उपलब्ध था, अब Amazon इंडिया पर छूट के साथ खरीदा जा सकता है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है और आने वाले Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले दिया गया है।
Galaxy S25 Ultra कीमत अब करीब 1,11,990 रूपए हो गई है,आपको लगभग 18,000 रूपए तक का सीधा लाभ मिल रहा है, और अगर आप Amazon Pay ICICI कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 3,000 रूपए तक की छूट भी दी जा रही है।
Amazon इस फोन पर कई बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज योजनाएँ भी दे रहा है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने पर कैशबैक या इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। साथ ही, आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं। नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है।
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले कंपनी ने S25 Ultra की कीमत में कटौती की है, ताकि स्टॉक क्लियर किया जा सके और नए मॉडल के लिए जगह बनाई जा सके।
Galaxy S25 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 200MP कैमरा सिस्टम, S Pen सपोर्ट और Galaxy AI जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं,यह फोन कैमरा क्वालिटी, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले के मामले में अपने सेगमेंट का सबसे दमदार विकल्प माना जाता है।
अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy S25 Ultra इस समय Amazon पर बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है। यह डील सीमित समय के लिए है, इसलिए इच्छुक ग्राहक जल्द ही इसे खरीद सकते हैं।