AANYA SHUKLA
रिलायंस Jio ने फिर से अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए एक धमाकेदार प्लान पेश किया है। अब सिर्फ 100 रूपये में यूज़र्स को मिल रही है पूरे 30 दिन की वैलिडिटी हर महीने सिर्फ एक बार रिचार्ज कीजिए और झंझट खत्म।
यह प्लान खासकर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो मोबाइल का इस्तेमाल सीमित रूप से करते हैं, जैसे कॉलिंग, थोड़ी बहुत इंटरनेट ब्राउज़िंग या SMS भेजने के लिए।
Jio के इस किफायती प्लान में कंपनी ने यूज़र्स को बेसिक लेकिन ज़रूरी सभी सुविधाएं दी हैं। इसमें शामिल हैं, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली लिमिट के साथ डेटा बेनिफिट,प्रति दिन 100 SMS तक और पूरे 30 दिन की वैलिडिटी
यह रिचार्ज उन लोगों के लिए बेस्ट है जो फोन को सिर्फ कॉलिंग या हल्के इंटरनेट यूज़ के लिए रखते हैं जैसे , स्टूडेंट्स, सीनियर सिटिज़न्स और सेकेंडरी नंबर वाले यूज़र्स
जहां अन्य टेलीकॉम कंपनियों के 28 दिन वाले बेसिक प्लान 150 रूपये या उससे ज्यादा के हैं, वहीं Jio ने 100 रूपये में 30 दिन की वैलिडिटी देकर मुकाबले को और कड़ा बना दिया है। यह कदम निश्चित तौर पर मार्केट में प्राइस वॉर को और तेज़ करेगा।