सिंघम से लेकर गोलमाल तक, रोहित शेट्टी की 7 धमाकेदार फिल्में OTT पर मचा रहीं तहलका!

AANYA SHUKLA 

अगर आप एक्शन, कॉमेडी और मसालेदार एंटरटेनमेंट के फैन हैं, तो रोहित शेट्टी की फिल्में आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। रोहित शेट्टी वो नाम हैं जिन्होंने बड़े परदे से लेकर OTT तक धमाल मचा रखा है। आइए जानते हैं उनकी 7 बेस्ट फिल्में, जो आप OTT पर कभी भी देख सकते हैं।

अजय देवगन और अरशद वारसी की कॉमेडी से भरी ये फिल्म आज भी हंसी का डोज़ देती है। इसकी टाइमलेस कॉमेडी हर बार ताज़गी लाती है।

गोलमाल

“आता माझी सटकली!” बस यही डायलॉग काफी है, अजय देवगन का ये पुलिस वाला अंदाज़ आज भी दर्शकों का फेवरेट है।

 सिंघम

गोलमाल से भी ज्यादा कॉमेडी, मस्ती और कन्फ्यूजन है गोलमाल रिटर्न्स में ,अगर मूड हल्का करना है, तो ये फिल्म परफेक्ट है।

गोलमाल रिटर्न्स

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने इस फिल्म में रोमांस और कॉमेडी दोनों का तड़का लगाया।

चेन्नई एक्सप्रेस

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म की  धमाकेदार किस्त है ये फिल्म  एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का ज़बरदस्त मिश्रण है इसमें। 

सिंघम अगेन

इस फिल्म में आपको अक्षय कुमार की एंट्री के साथ ही बढ़ा पुलिस यूनिवर्स का स्तर देखने को मिलेगा, थ्रिल और एक्शन से भरपूर ये फिल्म एक विजुअल ट्रीट है।

सूर्यवंशी 

इस फिल्म में रणवीर सिंह के एनर्जी पैक्ड रोल ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। फिल्म में ड्रामा, इमोशन और कॉमेडी का शानदार बैलेंस है।

सिम्बा