गर्मियां आने से पहले ही कर लो जुगाड़, 2026 के टॉप 5 पोर्टेबल एसी, हर कमरे को बना देंगे चिल्ड!

AANYA SHUKLA 

हर कोई चाहता है कि उसे ठंडी हवा मिले लेकिन बिना झंझट के तो इस हर बार बिजली वाला बुलाकर दीवार में छेद करवाना या स्प्लिट एसी लगवाना आसान नहीं होता  खासकर अगर आप रेंट पर रहते हैं तो अब लोगों का रुझान बढ़ रहा है पोर्टेबल एसी की तरफ,  ऐसा AC जो आप जहां चाहें वहां रख सकते हैं बेडरूम में, हॉल में या पढ़ाई करते वक्त अपने पास।

अगर आप चाहते हैं एक ऐसा AC जो ठंडी हवा भी दे और साथ में हवा को साफ भी रखे, तो ये मॉडल बिल्कुल फिट बैठता है। इसमें ये 4 फीचर एक साथ है  AC, डिह्यूमिडिफायर, एयर प्यूरीफायर और फैन इसे आप आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जा सकते हैं।

 Cruise 1 Ton Portable AC (Rs 30,000)

Lloyd का यह मॉडल उन लोगों के लिए सही है जो ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते लेकिन अच्छी कूलिंग चाहते हैं। 1 टन की कूलिंग क्षमता के साथ यह कमरे को जल्दी ठंडा कर देता है और बिजली की खपत भी कम करता है अगर आपका रूम साइज 100–120 वर्ग फुट के बीच है, तो यह बढ़िया रहेगा।

Lloyd 1 Ton Portable AC  (Rs 25,000) 

Blue Star का नाम आपने जरूर सुना होगा। यह मॉडल हल्का है, साथ में टाइमर और रिमोट कंट्रोल फीचर भी है,आप बिस्तर से उठे बिना इसे कंट्रोल कर सकते हैं। यह खास तौर पर सिंगल रूम या स्टडी रूम के लिए अच्छा है।

 Blue Star 1 Ton Portable AC  (Rs 26,000)

अब अगर आपका कमरा थोड़ा बड़ा है, जैसे 150 वर्ग फुट या उससे ज्यादा, तो आपको 1.5 टन वाला पोर्टेबल एसी लेना चाहिए। Croma का यह मॉडल थोड़ा महंगा है, लेकिन इसकी कूलिंग स्पीड और ताकत बाकी सबको पीछे छोड़ देती है, भारी गर्मी में भी कमरा ठंडा रखता है।

 Croma 1.5 Ton Portable AC  (Rs 44,000) 

अगर आप बजट में कुछ ढूंढ रहे हैं या सिर्फ अपने पास, टेबल पर या स्टडी के लिए हल्का AC चाहते हैं,तो Arctic Air Mini आपके काम का है। यह USB से चलता है, यानी इसे पावर बैंक या लैपटॉप में भी लगा सकते हैं। बहुत ज्यादा ठंडक तो नहीं देगा, लेकिन पंखे से काफी बेहतर है।

 Arctic Air Mini Portable AC  (Rs 3,500)