9 बेहतरीन हिंदी कॉमेडी सीरीज, देख पूरा परिवार होगा हंसी से लोटपोट!

AANYA SHUKLA 

अगर आप वीकेंड पर अपने परिवार के साथ बैठकर कुछ हल्का-फुल्का, दिल छू जाने वाला और रिलेटेबल कंटेंट देखना चाहते हैं, तो आपके लिए यहां 9 ऐसे हिंदी शोज़ हैं जो हर उम्र के लोगों को पसंद आएंगे।

इन सीरीज़ में न सिर्फ परिवार के रिश्तों की मिठास है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों पर हंसी और इमोशन का जबरदस्त मिक्स भी देखने मिलेगा।

एक मिडल क्लास परिवार की मजेदार कहानी जो हर घर में देखने को मिलती है। इस शो में हंसी के साथ-साथ ज़िंदगी के छोटे-छोटे सबक भी मिलते हैं।

The Aam Aadmi Family  (Zee5/MX Player /YouTube)

मिश्रा परिवार की कहानियाँ जो हर भारतीय घर से जुड़ी हुई लगती हैं। माँ की डाँट, पापा की समझदारी और बच्चों की मासूमियत और नोक-झोंक -- सब कुछ गुल्लक में मिलेगा।

Gullak (Sony LIV)

एक गुजराती परिवार की कॉमेडी ड्रामा कहानी जहाँ तीन पीढ़ियाँ एक ही घर में रहती हैं। इसमें पुरानी सोच और नई जनरेशन की टक्कर को मजेदार अंदाज़ में दिखाया गया है।

 Happy Family: Conditions Apply (Sony LIV)

एक गाँव की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी हंसी के साथ एक प्यारा मैसेज देती है। जितेंद्र कुमार का सिंपल किरदार हर दिल को छू जाता है।

Panchayat (Prime Video)

90’s के जमाने में बचपन बिताने वालों के लिए नॉस्टैल्जिया से भरा शो। इस परिवार की कहानी देखकर आपको अपना बचपन याद आ जाएगा।

Yeh Meri Family (Prime Video)

शहर की भागदौड़ से थककर जब बेटा घर लौटता है तो रिश्तों की गर्माहट उसे फिर अपनेपन का एहसास दिलाती है। यह शो हर परिवार को जोड़ने वाला है।

Ghar Wapsi (jioHotstar)

एक छोटे परिवार की कहानी जो अपने सपनों का घर बनाने की कोशिश में जुटा है। यह हल्का-फुल्का, रिलेटेबल और पॉज़िटिव वाइब्स से भरा शो है।

Home Shanti (jioHotstar)

पुराने ज़माने का क्लासिक शो जो आज भी वैसा ही मजेदार है। माँ-बेटे की नोकझोंक और इंद्रवदन के जोक्स हर बार चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं।

 Sarabhai vs Sarabhai (jioHotstar)

दो भाइयों की कहानी जिनके बीच के रिश्ते और पुराने झगड़े फिर से सामने आते हैं। इमोशन और ड्रामा से भरा यह शो परिवार के असली मायनों को समझाता है।

The Great Indian Dysfunctional Family  (Jio Cinema)