इस मूवी में यह दिखाया गया है कि एक परिवार जिसे अपराध के केस में फंसाकर प्रताड़ित किया जाता था, उन्हें एक व्यक्ति सारी मुसीबतों से बचाता है। इस मूवी में काफी एक्शन और थ्रिल दिया गया है। इस मूवी में बचाने वाले लड़के का किरदार अजय देवगन ने निभाया है।
इस मूवी में एक ऐसी गर्भवती महिला को दिखाया गया है जो अपने पति को ढूंढते हुए कोलकाता आ जाती है। यह एक ऐसे सच पर आधारित है जो बिल्कुल रूह कांप देने वाला है।
यह मूवी थ्रिल के साथ ही कॉमेडी से भरपूर है जिसमें एक लड़का दिखाया जाता है जो अंधे होने की एक्टिंग करता है जिससे वो अपराध से बच सके और किसी का उस पर शक भी ना जाए। इस मूवी में कई सीक्रेट्स और सस्पेंस छुपे हुए हैं।
यह मूवी भी काफी सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है जिसमें एक लड़की दिखाई गई है जो एक घर में अकेले रहती है। जब वो टीवी देख रही थी तब उसे एक सीरियल किलर के बारे में पता चला और तुरंत ही उसके दरवाजे की घंटी बजती है जिस पर एक अनजान शख्स खड़ा होता है।
यह अंधविश्वास पर आधारित एक थ्रिलर मूवी है जिसमें एक अजीब तरह से हुई मौत को दिखाया गया है जिसे छुपाने के लिए इसे एक मनगढ़ंत कहानी से जोड़ा गया और सच्चाई को छुपाया गया है। इस मूवी में कई राज़ों से पर्दाफाश किया गया है जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे।
यह मूवी एक ऐसी कहानी बयां करती है जो इंसान के मानसिक स्वास्थ्य को दिखाती है। इसमें जो लड़का दिखाया गया है उसके पास बार-बार कई अलग-अलग तरह के फोन कॉल आते हैं, जिनके कारण उसे मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
टुंबाड़ एक ऐसी मूवी है जिसमें कई सीन काफी खतरनाक दिखाए गए हैं जिसमें एक खौफनाक राज़ को दिखाया गया है जो बरसों से गुप्त था। इसमें बताया गया है कि एक गांव में एक किसान को एक गुफा में खुदाई करते हुए काफी खजाना मिलता है लेकिन वहां के राक्षस उस खजाने की रक्षा करते हैं। लेकिन वो फिर भी चकमा देकर वहां से खजाना लिया करता था।
इस मूवी में इंसानों और प्रकृति के बीच बिगड़ती चीज़ों को दिखाया गया है जो एक ऐसी कहानी बयां करती है कि किस तरह इंसान प्रकृति को और धार्मिक चीजों का दुरुपयोग करके उन्हें हानि पहुंचाते हैं।
यह मूवी एक ऐसे अधिकारी की कहानी को बयां करता है जो अपनी नौकरी से रिटायर होने के बाद भी एक उलझे हुए केस को सुलझाने के दवारा पहुंचता है। इतना ही नहीं यह मूवी में हुई है।