पसंद आई सैयारा? ये 9 फिल्में तो उससे भी बवाल!
By : Stuti Gupta
आप भी सैयारा मूवी देख चुके या देखने का मन बना रहे हैं? यहां हम आपके लिए 9 ऐसी ही आशिकी और इमोशनल वाली मूवी के बारे में बता रहे हैं.
KAL HO NAA HO
"कल हो ना हो" मूवी में शाहरुख खान के इमोशनल सीन भावुक कर देंगे। इस मूवी में इमोशंस और रोमांस दोनों हैं, जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
VEER ZAARA
यह मूवी एक लंबी जुदाई पर आधारित है, जिसमें एक लड़की करीब 22 साल बाद अपने प्यार से मुलाकात करती है। यहाँ पर यह सीन काफी इमोशनल हो जाता है।
DEVDAS
यह शाहरुख खान की बेस्ट इमोशनल मूवी है, जिसमें एक सच्चे प्यार की हार को दर्शाया गया है, जो समाज की बंदिशों में रह जाती है। इस फिल्म की एंडिंग काफी भावुक कर देने वाली है।
AASHIQUI 2
Fill in some text
आशिकी 2 एक ऐसी मास्टरपीस मूवी है, जिसमें दिखाया गया है कि एक लड़का किस तरह लड़की को आगे बढ़ने में मदद करता है। इस मूवी में एक प्योर लव स्टोरी दिखाई गई है।
AE DIL HAI MUSHKIL
यह मूवी क्लाइमैक्स और रोमांस का मिश्रण है। इस मूवी में वन साइडेड लव को दिखाया गया है, जिसमें लड़का लड़की से सच्चा प्यार करता है मगर लड़की केवल उसे अपना दोस्त मानती है।
HUM DIL DE CHUKE SANAM
हम दिल दे चुके सनम मूवी रोमांटिक और इमोशनल मूवी है, जिसमें लड़की पति और प्यार में से अपने पति को चुनती है, जो काफी भावुक कर देने वाला है।
ROCKSTAR
इस मूवी में सबसे ज्यादा भावुक करने वाला सीन वह है जब जेजे अपनी सुनने की क्षमता खो देता है। ऐसे में "नादान परिंदे" का गाना काफी भावुक कर देने वाला था।
SANAM TERI KASAM
यह मूवी इस जेनरेशन के लोगों के लिए एक दिल छू लेने वाली फिल्म है, जिसमें एक सच्चे प्यार की कहानी दिखाई गई है। इस मूवी में दिखाया गया है कि एक लड़का अपने प्यार को पाने के लिए सब से लड़ जाता है।